Sliderपंजाब

राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों का वकीलों ने किया बॉयकॉट

दिल्ली: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की SIT जांच के बीच ही आठ आरोपियों के जेल चले जाने और विभिन्न आरोपों के चलते दो ट्रस्टियों के त्यागपत्र दे देने से अब श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की संभावना पहले से और ज्यादा मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है विशेष जांच दल ने भी प्रारंभिक रिपोर्ट में न सिर्फ पुनर्गठन की संस्तुति की है, बल्कि किसी प्रशासनिक अधिकारी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाने की भी आवश्यकता जताई है ऐसे में 11 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक अब और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है बैठक में अभी सप्ताह भर से अधिक समय बचा हुआ है, इसलिए माना जा रहा कि केंद्र सरकार भी इस बीच सीईओ की नियुक्ति के संबंध में आखिरी फैसला ले लेगी और प्रधानमंत्री स्वदेश लौट चुके होंगे वहीं, बीते शनिवार को कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने एक पत्र ट्रस्ट के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय व सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के त्यागपत्र की जानकारी सार्वजनिक की साथ ही यह भी बताया कि ट्रस्ट की बैठक में इसे स्वीकृत करने पर विचार होगा

Related Articles

Back to top button