Sliderदोआबापंजाब

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की छात्रा हरसिफत कौर को उनकी असाधारण कलात्मक प्रतिभा, अनुशासन एवं समर्पण के लिए गवर्नर द्वारा चांसलर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया

जालंधर : एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के एम.ए. म्यूजिक वोकल 3rd सेमेस्टर की छात्रा हरसिफत कौर को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की सीनेट एवं सिंडिकेट द्वारा पहली बार उनकी असाधारण कलात्मक प्रतिभा,अनुशासन एवं समर्पण के लिए गवर्नर माननीय श्री गुलाबचंद कटारिया द्वारा चांसलर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने हरसिफत कौर को बधाई देते हुए कहा कि हमारा कॉलेज कला के क्षेत्र में उभरते हुए विद्यार्थियों को हर वह मंच प्रदान करता है जिससे वे अपनी कला को निखारते हुए बुलंदियों को चूम सके, उन्होंने कहा कि लगातार तीन वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिस तरह हरसिफत ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कलात्मक श्रेष्ठता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है वह उपलब्धियाँ निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। हरसिफत कौर ने गुरु नानक यूनिवर्सिटी द्वारा दिए गए इस प्रशस्ति पत्र को प्राप्त करने का श्रेय एपीजे एजुकेशन,एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप की अध्यक्ष एवं एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया एवं कॉलेज की प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा को देते हुए कहा कि कॉलेज में कलाकार विद्यार्थियों को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए अनेक सुअवसर प्रदान किए जाते हैं जिसके कारण हम न केवल ज़ोनल,इंटर जो़नल, नार्थ जो़न बल्कि राष्ट्रीय स्तर यूथ फेस्टिवल में भी आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा पाते हैं। शैक्षणिक सत्र 2022–23, 2023–24 एवं 2024–25 के दौरान हरसिफ़त कौर ने ज़ोनल, इंटरज़ोनल, नॉर्थ ज़ोन तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सवों में वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, इंडियन ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप भजन तथा गीत-ग़ज़ल जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेक प्रथम स्थान तथा अन्य विशिष्ट सम्मान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। हरसिफत कौर ने संगीत के लिए मार्गदर्शन करने के लिए कॉलेज के कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण मिश्रा यूथ वेलफेयर विभाग की डीन डॉ अमिता मिश्रा एवं डॉ अनादि मिश्रा को भी अपनी इस शानदार
उपलब्धि का श्रेय दिया।

Related Articles

Back to top button