पंजाबशिक्षा और संस्कृति

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक संपन्न: सीमा धूमल ने 9 स्तंभ व्यवस्था के आधार पर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक 6 अक्टूबर को जिमख़ाना क्लब जलंधर में सम्पन्न हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा धूमल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। आरती सचदेवा ने इस बैठक की अध्यक्षता की।

सीमा धूमल ने सदस्यों को अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी की 6 से 8 सितंबर २०२६ तक जो तीन दिवसीय बैठक अयोध्या में हुई, के बारे में बताया कि, इस बैठक में संगठन के विस्तार और MSME क्षेत्र को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि लघु उद्योग भारती के 70 हजार से अधिक सदस्य, 1149 इकाइयां और 584 जिलों में संगठन की उपस्थिति है। महिला सदस्यों की संख्या 5800 तथा महिला इकाइयों की संख्या 74 हो गई है।

संगठन के विस्तार के लिए 9 स्तंभों वाली कार्ययोजना तय की गई, जिसमें मासिक बैठक एवं सदस्यता अभियान, जनसंचार, सदस्य शिकायत समाधान, महिला उद्यमिता, सरकारी समन्वय, प्रशिक्षण एवं व्यवसाय विकास, उद्यमिता विकास, डिजिटल सशक्तिकरण तथा सस्टेनेबिलिटी शामिल हैं। यह व्यवस्था राज्य एवं जिला स्तर पर भी लागू की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिमोत्तर भारत का क्षेत्रीय सम्मेलन इस बार जलंधर में 19/20 दिसंबर २०२६ को आयोजित होगा, जिसमें- दिल्ली, हरियाणा, हि.प्र., चण्डीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के ६०० से अधिक लघु उद्यमियों की उपस्थिति होगी, जो दो दिन सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योगों के विकास की चर्चा करेंगे तथा टेक्नोलॉजी एडाप्शन और आई टी आई अपग्रेडेशन आदि प्रयासों को अधिक गति देने पर मंथन करेंगे, जिससे लघु उद्योग नई तकनीक अपनाकर विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें और हमारे युवा नवीन कौशल प्राप्त कर उद्यमिता को अपनाएँ

Related Articles

Back to top button