
लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुआई में लायंस भवन में शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को बढ़ावा देने एवं युवा प्रतिभाओं को सोचने की क्षमता एंव मोबाइल से दूर रखने के लिए पूर्व प्रधान ललतेश भसीन द्वारा लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में शतरंज कोचिंग सेंटर की क्लासों का शुभारम्भ किया।भसीन साहब ने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को बढ़ावा देने के लिए क्लब ने एक सराहनीय कार्य किया है।दिनेश गेरा को कोच नियुक्त किया।अंडर11,अंडर9,अंडर7 के बच्चों का टूर्नामेंट करवाया गया।मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा द्वारा शीर्ष 5 विजेताओं को ट्रॉफी एंव सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पदक प्रदान किए गए। सिध्धू साहब ने बताया कि लायंस भवन में बच्चों की शतरंज क्लासें पहली शाम5•30बजे एव दूसरी क्लास शाम 6•30बजे लगेंगी।इस अवसर पर पूर्व प्रधान ललतेश भसीन,मनीष चोपड़ा,नवनिर्वाचित प्रधान अशवनी मल्होत्रा,वाइस प्रधान2 सतबीर सिंह भाटिया,अरुण वशिष्ट,चैस कोच दिनेश गेरा,जॅयांट सचिव जगन नाथ सैनी,पीआरओ सुरेंद्र सिंह,मीडिया साहिलअरोड़ा,निखल कुमार,ऐ के बहल,सेवा सिंह,कवरदीप सिंह भाटिया बच्चे व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।