Sliderदोआबापंजाब

लायंस क्लब जालंधर ने पिंगलवाड़ा मखदुमपुरा में दी खाद्य सामग्री

जालंधर:   लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए एंव ईंटरनेशनल आह्वान फूड फार हंगर के तहत सीनियर वाईस प्रधान अश्विनी मल्होत्रा व सैक्ट्री परमजीत सैनी की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में फल,स्वीट्स भेंट किए एंव सभी को दोपहर का खाना खिलाया।पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए, इसलिए हम जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना,राशन वितरण करना यह हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है,फूड फार हंगर पर हमारे प्रधान प्रभजोत सिंह सिध्धू लगातार प्रोजेक्टस कर रहे हैं।उन की अगुवाई में लांयस क्लब जालंधर समाज व मानवता की सेवा पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में लांयन खुशपाल सिंह ने योगदान किया। इस मौके पर पूर्वप्रधान मनीष चोपड़ा,सीनियर वाईस प्रधान अश्विनी मल्होत्रा,सचिव परमजीत सिंह सैनी ,जॅयांट सैकट्री जगन नाथ सैनी,अरुण वशिष्ट,ऐ के बहल,मोहित सलूजा,
गुरदीप सिंह ठुकराल, खुशपाल सिंह,ईंजी गुरदीप सिंह,रमेश कुमार कश्यप,जसवंत सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button