
जालंधर, 23 जुलाई
समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायंस क्लब जालंधर की ओर से आज प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में ईंटरनेशनल आह्वान फूड फार हंगर सेवा भावना के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया। *क्लब की ओर से भोजन अंध विद्यालय में करवाया गया,जबकि दूसरा भोजन संजीवनी होम में छात्राओं और स्टाफ को भोजन करवाया गया।अंध विद्यालय में खाद्य समग्री व मिठाई भी भेंट की।इस के बाद लायंस भवन में दो जरूरतमंद परिवारों को राशन किट्टे भी भेंट की*।इस अवसर पर सैक्ट्री अरुण वशिष्ट,ट्रेजियर सुरिंदर सिंह,पीआरओ सरवन अग्रवाल,मीडिया ईंचार्ज जगन नाथ सैनी,सीनियर लांयन एम एल गुप्ता,ऐ के बहल,सेवा सिंह,बलकार सिंह,राकेश खिल्लन,रमेश कुमार कश्यप,गौरव उप्पल,यश पाल,आशा रानी उपस्थित रहे। सदस्यों ने सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा।मल्होत्रा साहब ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य ही मानवता की सेवा है और भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।अंध विद्यालय प्रबंधन और संजीवनी संस्था ने लायंस क्लब जालंधर का इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।