Sliderराष्ट्रिय

आज राखी पर अशुभ भद्रा काल 5:52 AM बजे से शुरू, केवल इसी समय में बहनें बांध सकेंगी राखी

दिल्ली: आज 19 अगस्त रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। साथ ही, आज श्रावण मास का अंतिम सोमवार व्रत भी है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, शोभन, और रवि जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इस पर्व को और भी महत्वपूर्ण बना देते हैं।

भद्रा काल
आज सुबह 5:52 बजे से लेकर दोपहर 1:32 बजे तक भद्रा काल रहेगा। हिंदू मान्यता के अनुसार, भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, और इस समय राखी बांधना भी वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि इस अवधि में राखी बांधने से भाई-बहन दोनों पर संकट आ सकता है।

राहु काल
राहु काल का समय आज सुबह 7:30 बजे से 9:08 बजे तक है, जो भद्रा काल के दौरान ही पड़ता है। इसलिए इस दौरान भी राखी बांधने से बचना चाहिए।

पंचक
पंचक की शुरुआत आज शाम 7:01 बजे से हो रही है और यह 23 अगस्त तक रहेगा। पंचक में भी शुभ कार्य करने से बचा जाता है, इसलिए इस समय भी राखी बांधने से पहले विचार करना आवश्यक है।

राखी बांधने के शुभ मुहूर्त:
भद्रा काल के बाद राखी बांधने का सबसे शुभ समय दोपहर 1:33 बजे से शाम 4:19 बजे तक है। इस समय के दौरान बहनों को राखी बांधने के लिए कुल 2 घंटे 46 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा शाम के प्रदोष काल में भी राखी बांधी जा सकती है। यह समय शाम 6:56 बजे से रात 9:07 बजे तक रहेगा।

Related Articles

Back to top button