Sliderअन्य राज्य

प्राइवेट स्लीपर बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत

कर्नाटक: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी। नेशनल हाईवे-48 पर एक प्राइवेट स्लीपर बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगी। इस दिल दहला देने वाले हादसे में 9 यात्रियों की जलकर मौत हो गई।हादसा उस वक्त हुआ जब प्राइवेट स्लीपर बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा की ओर जा रही थी। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बस के डीजल टैंक या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सो रहे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि बस में सवार कुछ यात्री खिड़की तोड़कर और दरवाजा खोलकर समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहे जिससे उनकी जान बच गई।

Related Articles

Back to top button