Sliderपंजाब

विधायक रमन अरोड़ा आज प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे, जाने क्यों

जालंधर: जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक Raman Arora मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। सूत्रों अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में ED अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि ED ने हाल ही में रमन अरोड़ा को समन जारी कर 2 जून को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, जिसके बाद वह आज दफ्तर पहुंचे है।बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रमन अरोड़ा के खिलाफ दर्ज FIR और चार्जशीट के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। विजिलेंस ब्यूरो ने अपनी चार्जशीट में विधायक पर जालंधर में दुकानदारों और अन्य कारोबारियों से कथित वसूली करने के आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों को आधार बनाकर ED अब मामले के वित्तीय पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों द्वारा आज रमन अरोड़ा से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ किए जाने की संभावना है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और ED की पूछताछ के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button