Sliderराष्ट्रिय

कच्चे तेल के दाम में ब्लास्ट; $105 के पार पहुंचा भाव

दिल्ली; डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई कड़ी चेतावनी ने वैश्विक तेल बाजार में बारूद का काम किया है। ट्रंप के इस बयान के बाद कि ईरान को पाषाण युग में वापस भेज दिया जाएगा, कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उबाल आ गया है। ब्रेंट क्रूड देखते ही देखते 4% उछलकर $105 प्रति बैरल के पार निकल गया है।जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में खलबली मच गई। उन्होंने न केवल सैन्य कार्रवाई बल्कि ईरान के बिजली और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी है। भाषण शुरू होने से पहले ब्रेंट क्रूड $100 के करीब था, जो भाषण खत्म होते-होते $105.38 पर जा पहुंच गया।दुनिया के कुल तेल का लगभग 20% हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है, जो 28 फरवरी से जारी युद्ध के कारण लगभग ठप पड़ा है। कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कतर-एनर्जी द्वारा लीज पर लिए गए एक तेल टैंकर पर ईरानी क्रूज मिसाइल से हमला किया गया है। इस घटना ने समुद्री यातायात के लिए खतरे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

Related Articles

Back to top button