Sliderपंजाब

विशेष सरसरी सुधार के तहत जालंधर के सभी 1997 पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष कैंप

जालंधर, 24 अक्तूबर : वोटर सूचियों की विशेष सरसरी सुधार मुहिम के तहत शनिवार को जिले के सभी 1997 पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार यह कैंप लगाए गए थे, ताकि योग्य मतदाताओं को सुविधा दी जा सके। उन्होंने बताया कि इन कैंपों के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) द्वारा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक अपने-अपने पोलिंग बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं को वोटर सूची में मौजूदा विवरणों की जांच करने, अपना नाम दर्ज करवाने, विवरणों में जरूरी सुधार करवाने और चुनाव से संबंधित अन्य सेवाओं संबंधी सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही योग्य नागरिकों को वोटर सूची में अपना नाम दर्ज करवाने और अपने विवरणों की पुष्टि करने के लिए प्रेरित किया गया।

श्री वालिया ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी योग्य नागरिकों को अपने चुनाव विवरणों की पड़ताल करने और वोटर सूची में नाम शामिल करने या दर्ज विवरणों में सुधार करने से संबंधित जरूरी प्रक्रिया पूरी करने का मौका मिल सके।

डिप्टी कमिश्नर ने योग्य नागरिकों से अपील की कि वह वोटर सूची में दर्ज अपने विवरणों की जांच करें और जरूरत के अनुसार सुधार या नई रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनाएं, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन से वंचित न रहे।

चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए नागरिक टोल-फ्री वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते है

Related Articles

Back to top button