लायंस क्लब जालंधर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुआई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में पौधे लगाने का संकल्प लिया।उन्होने कहा कि लायंस क्लब द्वारा पौधे लगाने का उद्देश्य हमारे पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ बनाना है।इस तरह के वृक्षारोपण अभियान न केवल वायु प्रदूषण को कम करने और तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं,बल्कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यदि आप अपने आस-पास किसी विशेष स्थान पर पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाने या ऐसे अभियानों में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं:सही पौधों का चुनाव: हमेशा अपने स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधों को ही प्राथमिकता दें। आप नीम, पीपल, बरगद, जामुन जैसे छायादार और फलदार पेड़ लगा सकते है।प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐडवोकेट जे पी सिंह ने कहा कि
केवल पौधे लगाना काफी नहीं होता है, उनकी नियमित सिंचाई और सुरक्षा (पेड़ों की बाड़ लगाना) देखभाल बहुत जरूरी है ताकि वे लंबे समय तक जीवित रह सकें।*एक लायंन एक पेड़* हमारे लायंस क्लब का आह्वान है आप इस अभियान से भी जुड़ सकते हैं।इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा,पीआरओ सुरेंद्र सिंह,
मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा,लांयन हर्षवर्धन शर्मा, सेवा सिंह,ए के बहल,गुरदीप सिंह ठुकराल,जसवंत सिंह, खुशपाल सिंह,रमेश कुमार कश्यप,राकेश खिल्लन व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।