Sliderपंजाब

वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं के साथ Highway पर दर्दनाक हादसा

टांडा: गत देर रात 2 बजे के करीब हरसी गांव मोड़ हाईवे पर वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुली से टकरा गई। इस कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार श्रद्धालु घायल हो गए।

इस हादसे में दीपक अरोड़ा पुत्र अजीत अरोड़ा निवासी लुधियाना और उसके साथी पंकज शर्मा पुत्र सेवा राम निवासी लुधियाना और मनिंदर पुत्र वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के थानेदार जसविंदर सिंह, कांस्टेबल पंकज व रोहित कुमार की मदद से टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Related Articles

Back to top button