
Sliderअन्य राज्य
जम्मू में मिला ‘PIA’ लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा

जम्मू; जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू के गोले गुजराल इलाके के रंजीतपुर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की मार्किंग वाला विमान के आकार का संदिग्ध गुब्बारा पड़ा मिला। विमान जैसा गुब्बारा देखकर पहले तो लोग दहशत में आ गए, लेकिन बाद में पता चला कि यह एक गुब्बारा है।जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे रंजीतपुर निवासी मनजीत सिंह पुत्र कृपाल सिंह के खेतों में यह गुब्बारा पड़ा हुआ देखा गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मिलते ही पौनी चक के एस.आई. सुशांत सम्याल मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी दोमाना पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. भुवनेश्वर सिंह को भी दी गई।


