Sliderपंजाब

शिक्षक दिवस पर 51 शिक्षकों का होगा सम्मान

जालंधर: एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल, जिला 126-नॉर्थ के कॉलेज ऑफ गवर्नर्स की महत्वपूर्ण बैठक होटल वेस्टर्न,में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षक दिवस समारोह को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 सितंबर को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चुगिट्टी बाईपास में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कम से कम 51 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के चेयरमैन Ally J. S. Dang, Past International Director होंगे।

बैठक में International Director Ally M. P. S. Binaca, MCC (North) Ally Sandeep Kumar, VDG-1 Ally Padam Lal, PID Ally Dr. J. S. Kundi, PID Ally Rakesh Sharma तथा Charter District Governor Ally Dr. G. S. Judge सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पटना से पधारे प्रसिद्ध वक्ता श्री रमन सिंधी जी को भी सम्मानित किया गया। साथ ही Ally Dr. J. S. Kundi के जन्मदिन का केक काटकर हर्षोल्लास से स्वागत किया गया।

जिला गवर्नर Ally N. K. Mahendru, SLF, LMF ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का गौरव है।

Related Articles

Back to top button