Sliderपंजाब

विजयदशमी पर लें मन की बुराइयां दूर करने का संकल्प: विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर/
विधायक रमन अरोड़ा ने दशहरा पर्व पर सूर्य एंक्लेव, चौगिट्टी, साईं दास स्कूल ग्राउंड, आदर्श नगर पार्क, रेलवे कॉलोनी, बल्टन पार्क सहित अन्य कई जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर प्रभु श्रीराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके विधायक रमन अरोड़ा ने सभी को इस पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है साथ ही हमारी सनातन परम्परा जनमानस को सदैव सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री राम ने बुराई और अहंकार के प्रतीक रावण का अंत कर समस्त भू-लोक की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि अपने मन की बुराई को दूर करने का जन- संकल्प ही इस वर्ष के विजयदशमी पर्व का समापन होना चाहिए। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि समय है कि हम अपने सनातन धर्म की परंपराओं का अपने धर्म के सुविचारों का प्रचार प्रसार करें। हमने अपने धर्म की अच्छाई को आगे बढ़ाना है और अपने अच्छे कार्यों को जारी रखते हुए सनातन धर्म और भारत देश को विश्व गुरु बनाने में सकारात्मक भूमिका निभानी है। अपने भाषण के दौरान जय श्रीराम परेशानी क के उद्दघोषों के साथ उन्होंने संपूर्ण जनता का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर सीनियर आप नेता राजकुमार मदान, महेश मखीजा, आनंद जी, किशन लाल अरोड़ा, दीनानाथ प्रधान, मनमोहन सिंह राजू , मुनीश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button