
जालंधर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने उन्हें बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है।जानकारी के मुताबिक, सुखबीर बादल को जारी नोटिस के तहत आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। SIT मामले की जांच को आगे बढ़ाने और विभिन्न पहलुओं को जोड़ने के लिए उनसे विस्तृत पूछताछ करेगी।बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान SIT बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुखबीर बादल से सवाल-जवाब करेगी। इन मामलों को लेकर वह पहले से ही राजनीतिक और धार्मिक स्तर पर घिरे हुए हैं।