पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में गतिविधि प्रभारी श्रीमती वीनू अग्रवाल के द्वारा पहली से पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता’ करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 78 चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने ‘बिन पानी सब सून, प्रकृति:ईश्वर की कला तथा स्वर्णिम भारत’ विषयों पर आधारित विभिन्न भावपूर्ण तथा शिक्षाप्रद कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रीमती सुमन नरुला तथा श्रीमती पलविंदर कौर के निर्णायानुसार घोषित विजेताओं को डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, डॉ. श्रीमती सुमन ज्योति,मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी, ट्रस्टी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेताओं पदक और प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
● चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. विदुर ज्योति, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button