● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यालय के ‘आपदा प्रबंधन क्लब’ द्वारा
सातवीं से ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए “नो योर फ़ायर एक्सटिंगुइशर” के शीर्षक तहत “सेफ़्टी अवेयरनेस मॉक ड्रिल” का आयोजन किया गया । विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लाभार्थ सुरक्षा-ड्रिल करवाने का उद्देश्य अग्नि-सुरक्षा उपायों और आपातकालीन निकासी प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता प्रदान करना था। विद्यर्थियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में पैनिक हुए बिना शांत रहने, निश्चित निकासी-मार्गों का पालन करने और व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित क्षेत्र में एकत्रित होने संबंधी दिशानिर्देश दिए गए। विद्यार्थियों ने अग्निरोधी-यंत्रों के उचित उपयोग करने के लिए व्यावहारिक विधि से डेमो देखकर PASS तकनीक (पुल, ऐम, स्क्वीज़, स्वीप) से छोटी आग को नियंत्रित करना सीखा। उन्हें फायर-अलार्म घंटी का महत्त्व बताते हुए निर्देश दिया गया कि अलार्म सुनते ही तत्काल सभी गतिविधियाँ बंद कर देनी चाहिए, घबराहट से बचना चाहिए और अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन में सुरक्षित रूप से निश्चित स्थानों पर बाहर निकलकर सुरक्षित हो जाना चाहिए।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों व मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हम अपनी सूझबूझ से आपात स्थितियों के प्रभाव को कम कर सकते हैं, इसके लिए हम सब को जागरूक होना चाहिए।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए मार्गदर्शक अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की।