पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के नन्हें बच्चों ने मनाया तीज का उत्सव

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं व सांस्कृतिक त्योहारों से परिचित करवाने के उद्देश्य से तीज का उत्सव मनाया गया।
बाल वाटिका-एक,बाल वाटिका-दो और बाल वाटिका-तीन के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से विभिन्न पारंपरिक स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हें विद्यार्थियों ने कुर्ता-पायजामा और पारंपरिक सूट-दुप्पटा पहनकर, ढोल की थाप पर आनंदपूर्वक गिद्दा-भाँगड़ा लोकनृत्य में भाग लिया।
खनकती चूड़ियों और मनभावन मेहंदी के स्टॉल्स पर चहकती छात्राएँ, हाथों में छज्ज और पक्खी पकड़े अपनी परंपरा का जीवंत परिचय दे रही थीं। गुलाबजामुन, जलेबी तथा खीर के स्टॉल पर भी किसी मेले जैसे दृश्य का आभास हो रहा था।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने
न केवल विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया बल्कि स्वयं विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर विद्यार्थियों के साथ इस उत्सव का आनंद लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को तीज के महत्त्व से अवगत कराया और उनके प्रयासों की सराहना की।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी सभी को तीज के त्योहार की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button