
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के युवराज शर्मा ने ‘सहोदय इंटर स्कूल स्लोगन स्पार्क कांटेस्ट’ में जीता तीसरा पुरस्कार

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते रहते हैं। ‘इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन,जालंधर’ में आयोजित की गई अंतर्विद्यालय सहोदय ‘स्लोगन स्पार्क कांटेस्ट-थिंक,राइट, इंस्पायर’ में युवराज शर्मा ने भाग लिया।
युवराज शर्मा ने नौवीं और दसवीं कक्षा वर्ग के अंतर्गत अंग्रेज़ी भाषा में ‘रीइमेजनिंग एजुकेशन फॉर टुमारो’ विषय पर आधारित सुंदर एवं आकर्षक स्लोगन लिखकर तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने प्रतिभावान युवराज शर्मा के सृजन-कौशल की प्रशंसा करते हुए इस उपलब्धि के लिए उसे हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मार्गदर्शक शिक्षकों के सार्थक प्रयासों की भी सराहना की।
● डॉ.विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी युवराज शर्मा, उस्के अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।



