Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘70वीं पंजाब राज्य ज़िला स्तरीय स्कूल गेम्स’ में जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी हितेश और आयुष राज ने ‘70वीं पंजाब राज्य ज़िला स्तरीय स्कूल गेम्स (2026-27)’ के अंतर्गत ‘पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता’ में भाग लिया। दो सितंबर 2026 को सरकारी सी.सै.स्कूल समराय-जंडियाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में हितेश ने U-19 (लड़के) -74 किलोग्राम भार-वर्ग के अंतर्गत पावरलिफ्टिंग करते हुए अपनी योग्यता के दम पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में आयुष राज ने भी U-19 (लड़के) -66 किलोग्राम भार-वर्ग के अंतर्गत कांस्य पदक जीता। हितेश ने स्वर्ण पदक जीतने के पश्चात अपने वर्ग के अंतर्गत आगामी ‘राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता’ में भाग लेने की पात्रता भी प्राप्त की। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए विजेता विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा आगामी प्रतिस्पर्धा के लिए हितेश को शुभकामनाएँ दीं।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी हितेश और आयुष राज को शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button