Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की सिया ने ‘शॉट पुट टूर्नामेंट’ में पाया तीसरा स्थान

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल मार्गदर्शन में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा ने ‘शॉट पुट ज़ोनल टूर्नामेंट’ में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बारहवीं की
होनहार छात्रा सिया ने ब्लॉक स्तरीय ‘शॉट पुट टूर्नामेंट’ (वेस्ट 2) के अंतर्गत ‘स्पोर्ट्स स्कूल, जालंधर’ में U-19 आयु वर्ग में अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने सरदार निर्मलजीत सिंह के मार्गदर्शन में सिया की इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी सिया और मार्गदर्शक शिक्षक के सार्थक प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button