पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड’ में जीते स्वर्ण पदक

● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यालय में गत वर्ष ‘साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन’ की तरफ़ से ‘राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड’ परीक्षा का आयोजन किया गया। श्रीमती सपना वैद, श्रीमती शालू सूद तथा श्रीमती ऋतु मेहन के मार्गदर्शन में तीसरी से बारहवीं कक्षा के 139 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। ‘साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन’ द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के उन्नीस विद्यार्थियों ने श्रेष्ठता के आधार पर स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इनमें से सौरव सिंह (सातवीं सी) ने परीक्षा के दूसरे लेवल में भाग लेने की पात्रता भी प्राप्त की। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी परीक्षार्थियों को ‘साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन’ की तरफ़ से प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने मार्गदर्शक शिक्षकों तथा विजेता विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट,
डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या, श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या, श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button