● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ.सुविक्रम ज्योति (चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी, जनरल सैक्रेटरी; ट्रस्ट),डॉ.सुमन ज्योति (डॉयरेक्टर व ट्रस्टी) की अध्यक्षता में प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में श्रीमती रमनदीप (उपप्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उपप्रधानाचार्या) के सहयोग से दिनांक 13 अप्रैल 2026 को विद्यालय के ‘39वें स्थापना दिवस’ समारोह का आयोजन किया गया।
● समारोह में नेशनल अवार्डी श्रीमती गुरिंदरजीत कौर DEO (सेकेंडरी), जालंधर मुख्य अतिथि के रूप में तथा सम्मानीय अतिथि के रूप में श्री सुमित थापर PCS (असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सटेशन कमिश्नर, बरनाला) एवं श्रीमती डिंपल थापर PCS (डिस्ट्रिक्ट एम्प्लायमेंट जेनरेशन एंड ट्रेनिंग ऑफिसर मोगा व श्री मुक्तसर साहिब) पधारे। श्री संजय सभ्रवाल (ट्रस्टी एवं मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी,एडिशनल एडवोकेट जनरल,पंजाब), डॉ. श्रीमती उषा कपूर (चैयरपर्सन; लोकल एडवाइजरी कमेटी SJPS), श्री पी. पी. सिंह आहलूवालिया (ट्रस्टी एवं मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी),श्रीमती मंजू जोशी (मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी),श्री विवेक पब्बी (मेंबर ऑफ रिड्रेसल एंड ग्रीवेंस कमेटी फॉर इंटरनल एंड एक्सटर्नल अफेयर्स,SJPS),
श्री विनोद अग्रवाल (मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी,SJES),श्री सतीश बंसल (मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी, SJES) श्रीमती हरलीन वालिया (प्रधानाचार्या, शिव देवी गर्ल्ज़ हाई स्कूल),श्री रमन पब्बी, श्री मनीष वर्मा, तथा श्रीमती भूमिका भी समारोह में विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
● ‘दुर्गा द्वार’ पर उपस्थित सदस्यों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात ज्योति- प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने स्वर्गीय डॉ.डी.डी.ज्योति जी तथा स्वर्गीय कृष्णा ज्योति जी को याद करते हुए उपस्थित जनसमूह को अतिथियों का परिचय देकर उनका स्वागत किया।
● विद्यार्थियों द्वारा सत्र 2025-26 में शैक्षणिक तथा अन्य प्रतिस्पर्धाओं में अर्जित की गईं उपलब्धियों के प्रोत्साहन हेतु ‘संकल्प से सिद्धि :बिल्डिंग अ विकसित भारत’ थीम पर आधारित वार्षिक पारितोषिक-वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों के द्वारा ‘विष्णु-स्तुति’ की भक्तिमय प्रस्तुति ने पंडाल को सात्विकता से सराबोर किया। नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने ‘माय नेशन माय प्राइड’ थीम के अंतर्गत नृत्य-प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ‘वार्षिक रिपोर्ट’ के तहत विद्यार्थियों ने विद्यालय की वार्षिक गौरवमयी उपलब्धियों एवं विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया।
● डॉ. सुविक्रम ज्योति, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने मुख्य अतिथि श्रीमती गुरिंदरजीत कौर,श्रीमती डिंपल थापर तथा श्री सुमित थापर के साथ बालवाटिका से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की शैक्षणिक तथा खेल के क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए उन्हें स्मृति-चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
● गणमान्य सदस्यों द्वारा विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘विमल ज्योति’ के नवसंस्करण को जारी किया गया। रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में विद्यार्थियों ने कई वाद्ययंत्रों के साथ विभिन्न गीतों के संयोजन से सभागार को गुंजायमान कर दिया। विद्यार्थियों ने ‘बिल्डिंग अ विकसित भारत’ के संकल्प को दर्शाते हुए, स्वदेश वापसी के लिए तैयार युवाओं के जोश को एक लघु-नाटिका के द्वारा प्रस्तुत किया। हिताक्षी शर्मा ने श्रोताओं को प्रेरणादायक कविता सुनाई। लोकनृत्य ‘डांडिया’ की जोशीली प्रस्तुति ने दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर किया।
● मुख्य अतिथि श्रीमती गुरिंदरजीत कौर ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। श्री सुमित थापर ने भी विद्यार्थियों को योग,मेडिटेशन,अच्छी नींद तथा पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती डिंपल थापर ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु समझदारी से विषयों का चुनाव करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
● डॉ.सुविक्रम ज्योति ने मैनेजिंग कमेटी तथा ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से नेतृत्त्व करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती गुरिंदरजीत कौर एवं श्री सुमित थापर तथा श्रीमती डिंपल थापर को स्मृतिचिह्न देकर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दृढ़निश्चय के साथ लक्ष्य-सिद्धि के लिए अथक प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।