
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में ‘युद्ध नशियाँ विरुद्ध’ अभियान से संबंधित जागरूकता रैली निकाली गई।
‘ज़िला शिक्षा अधिकारी, जालंधर के दिशानिर्देश में निकाली गई इस रैली में छठी से बारहवीं कक्षा के ‘स्कूल प्रहरी क्लब’ के बड्डी ग्रुप से संबंधित विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने इस रैली के माध्यम से जन साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रेरणादायक चार्ट-पोस्टरों के माध्यम से सहपाठियों तथा क्षेत्र निवासियों को नशामुक्त समाज की संकल्पना के लिए जागरूक किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव, इनके निवारण तथा सरकारी-गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा किए जाने वाले उपचार से अवगत भी कराया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट,उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक उत्थान के लिए किए उपक्रम की सराहना की।