पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘सामान्य-ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में गतिविधि प्रभारी श्रीमती वीनू अग्रवाल के द्वारा पहली से पाँचवीं कक्षा के 88 चयनित विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय ‘सामान्य-ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इन विद्यार्थियों ने सामान्य-ज्ञान का परिचय देते हुए प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड्स को पार किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की टीम को विजेता घोषित किया गया। श्रीमती ऋतु मेहन तथा श्रीमती निधि ने
क्विज़ मास्टर तथा स्कोर कीपर की सार्थक भूमिका निभाई।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय जाकर विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकें पढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने भी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक अध्यापकगण को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button