
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के दिशानिर्देशन में विद्यार्थियों में तार्किक एवं बौद्धिक क्षमता के विकास हेतु ‘अंतर्सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ आयोजित करवाई गई। छठी से बारहवीं कक्षा के चयनित विद्यार्थियों ने विषयानुरूप सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को गहराई से अपने तर्क-वितर्क तथा तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने बताया कि इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में किसी विषय के पक्ष-विपक्ष में तर्क और खंडन करने की योग्यता विकसित होती है। उन्होंने निर्णयकमण्डल द्वारा घोषित विजेताओं को उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ पदक तथा प्रमाणपत्र देकर उनकी प्रतिभा को सराहा। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने भी विजेताओं को बधाई दी।