

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर, प्रताप बाग से आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ पुजारी दीन आर्ती हर दास प्रभु, रेवती रमन गुप्ता, केवल कृष्ण, राजेश शर्मा, मनोज कौशल सुरेश गोवर्धन और गौरव मिगलानी द्वारा संकीर्तन के साथ किया गया।
प्रभात फेरी मंदिर से प्रारंभ होकर मंडी रोड, कृष्णा नगर, सेंट्रल टाउन और रियाजपुरा से होते हुए पुनः प्रताप बाग मंदिर पहुँची। मार्ग में संजीव खन्ना, रश्मि खन्ना, दीपक गुप्ता, आशना गुप्ता, प्रवीण हांडा, पंकज हांडा, रोहित हांडा, गोपिका हांडा व अन्य ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी में शामिल भक्तों का स्वागत किया। गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ आओ श्याम जी कन्हैया, नंदलाल जी मेरे प्राणों से प्यारे गोपाल जी एवं आओ मनमोहना, आओ नंद नंदना, गोपियों के प्राणधन, राधा जी के रमना” इत्यादि संकीर्तन द्वारा सभी भक्त भाव विभोर हो गए एवं नृत्य करते हुए प्रभात फेरी में चल रहे थे।
मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी 04 सितंबर (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण का पाठ होगा। रात्रि 8:00 बजे संकीर्तन प्रारंभ होगा तथा ठीक 12:00 बजे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रकटकालीन अभिषेक व दर्शन होंगे।
उन्होंने बताया कि 05 (शनिवार) को रात्रि 7:30 बजे से 10:00 बजे तक श्री नंद उत्सव मनाया जाएगा, जिसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
प्रभात फेरी में राममिलन पांडे, अजीत तलवार, ओम भंडारी, राकेश कोछड़ , गगन अरोड़ा, विजय सग्गड, अजय अग्रवाल, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल, दीपक बंसल, जतिन बंसल, हेमंत थापर, प्रेम चोपड़ा, निशु गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, केशव अग्रवाल, राजेंद्र लूथरा, सत्यव्रत गुप्ता, राजन गुप्ता, प्रेम चोपड़ा, रामदेव वर्मा, गणेश अरोड़ा, संजय पांडे, चेतन दास, ललित अरोड़ा, संजीव खन्ना, दिनेश शर्मा, राकेश कालड़ा, विशाल भल्ला, गुरविंदर लाडी, राधावल्लभ, गौर, जगन्नाथ, मनीष वर्मा, लवलीन, अरुण गुप्ता, राजेश बीगामल, देवेंद्र भाखडी, विजय मक्कड़ व अन्य शामिल हुए।



