

जालंधर: श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 02 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड से आरंभ होकर कथा स्थल पर विश्राम होगी। 3 से 9 अक्टूबर तक साई दास स्कूल ग्राउंड पटेल चौक में प्रतिदिन साइन 5:30 बजे से कथा आरंभ होगी। कथा व्यास के रूप में विश्व विख्यात कथा वाचक एवं प्रसिद्ध संत आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज के श्रद्धालुओं को अपनी मधुर एवं ओजस्वी वाणी से श्रीमद् भागवत महापुराण का अध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे।
श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति (रजि.) के
भूपेंद्र सिंह (बिल्ला) , संदीप मलिक, रिंकू मल्होत्रा, देवेंद्र अरोड़ा, राजेश बिगामल, सुमित गोयल, सोनू चोपड़ा, राहुल शर्मा, अरुण मल्होत्रा ने कथा का निमंत्रण पंजाब पुलिस कमिश्नर श्री सतेंद्र सिंह जी व श्री नितिन कोहली जी को दिया एवं आग्रह किया कि कथा में उपस्थित हो कर भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति (रजि.), जालंधर ने समस्त शहरवासियों, धर्मप्रेमी परिवारों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें और इस पावन आयोजन का लाभ उठाएं।



