Sliderपंजाब

पंजाब में एक बार फिर गैस लीक, एक की मौत, मचा हड़कंप

इस समय की बड़ी खबर पंजाब के विधानसभा हलका दीनानगर से सामने आ रही है। खबर है कि दीनानगर के गांव चावां में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है गैस चढ़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सीवरेज की सफाई कर रहे 1 मजदूर की मौत हो गई है। इस घटना के बाद हर इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।मिली जानकारी के मुताबिक यहां सीवरेज की सफाई करते समय गैस चढ़ने से 1 मजदूर की मौत जबकि 2 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है यहां उनका ईलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button