Sliderपंजाब

पंजाब में आज पंजाब रोडवेज और PRTC कर्मचारियों ने की हड़ताल

जालंधर: पंजाब में आज पंजाब रोडवेज और PRTC कर्मचारियों ने राज्यभर में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसके चलते जालंधर समेत पंजाब के सभी बड़े बस स्टैंड पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। आम यात्रियों को सुबह से ही भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आज पंजाब में किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसों का टेंडर खुलना था। कर्मचारियों का लंबे समय से इस स्कीम के तहत निजी बसों को पीआरटीसी बेड़े में शामिल करने का विरोध रहा है। यूनियन कई बार इसका विरोध कर हड़ताल भी कर चुकी है, जिस कारण टेंडर कई बार टल चुका था।सूत्रों के मुताबिक, देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूनियन के कई प्रमुख नेताओं सुल्तान सिंह, सहजपाल सिंह, और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में रोष फैल गया। नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज सुबह पंजाब रोडवेज और PRTC कर्मचारियों ने अचानक हड़ताल घोषित कर दी। यूनियन ने साफ कहा है कि आज कोई भी बस नहीं चलाई जाएगी। हड़ताल की वजह से पंजाब के सभी जिलों में यात्रा करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल–कॉलेज जाने वाले छात्र, दफ्तर पहुँचने वाले कर्मचारी, और इंटरसिटी यात्रा करने वाले यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button