जालंधर: पंजाब में 26 मई को नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसे लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच खबर सामने आई है कि लुधियाना के सांसद और पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग को रिटर्निंग अफसर द्वारा नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि नगर कौंसिल चुनाव को लेकर प्रचार रुकने के बाद भी गिद्दड़बाहा में कथित रूप से प्रचार करने के मामले में ये कार्रवाई की गई है। आरोप लगाए गए हैं कि कल होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार बंद होने के बाद भी राजा वड़िंग द्वारा चुनावी गतिविधियां जारी रखी गई। इसे लेकर मिली शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।