Sliderराष्ट्रिय

सालासर जा रहे मिनीबस का भयानक एक्सीडेंट

राजस्थान: शनिवार तड़के राजस्थान के बगरू में नेशनल हाईवे-48 पर एक मिनीबस की एक ट्रेलर से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।जांच अधिकारी लालाराम के अनुसार, पुलिस को रात करीब 2 बजे ‘पुलिस मित्र’ से इस दुर्घटना की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत पेट्रोल यूनिट को अलर्ट किया और मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने क्षतिग्रस्त गाड़ियां, सड़क पर बिखरा मलबा और टक्कर के कारण लगा भारी ट्रैफिक जाम देखा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब मिनीबस ने किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की और उससे टकरा गई। ड्राइवर मौके पर नहीं मिला। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी से कूदकर भाग गया था।लालाराम ने बताया, “3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।” उन्होंने कहा कि शवों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल हुए 19 लोगों में से 7 को आगे के इलाज के लिए जयपुर के SMS अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button