Sliderराष्ट्रिय

सीलिंग फैन गिरने से मरीज़ की मौत, मचा कोहराम

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के वार्ड नंबर 27 में रात अचानक छत से एक सीलिंग फैन उखड़कर नीचे गिर गया। इस घटना के बाद अस्पताल के जनरल वार्ड में हड़कंप मच गया।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में आसपास मौजूद डॉक्टरों, स्टाफ या किसी अन्य तीमारदार को कोई बाहरी गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि जिस क्यूबिकल में यह पंखा गिरा वहां एक गंभीर मरीज वेंटिलेटर/लाइफ सपोर्ट पर था जिसकी अगले दिन रविवार दोपहर को मौत हो गई।दिल्ली के GTB अस्पताल के एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह घटना रात लगभग 9:30 बजे वार्ड 27 के एक क्यूबिकल में हुई।

Related Articles

Back to top button