Sliderराष्ट्रिय

3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण

दिल्ली: साल 2026 का पहला और सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेंगे। यह ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा, इसलिए देश में सूतक काल मान्य रहेगा। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का सटीक समय, भारत में दृश्यता और सूतक से जुड़े नियम।चंद्र ग्रहण 2026 का समय
ग्रहण प्रारंभ: दोपहर 3:20 बजे खग्रास आरंभ: शाम 4:34 बजे ग्रहण समाप्ति: शाम 6:47 बजे खग्रास वह स्थिति होती है जब चंद्रमा पूर्ण रूप से पृथ्वी की छाया में आ जाता है। इस बार ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगी। भारत में कब और कितनी देर दिखेगा चंद्र ग्रहण भारत में चंद्रोदय 3 मार्च को शाम 6:22 बजे होगा। चूंकि ग्रहण का समापन 6:47 बजे है, इसलिए भारत में यह ग्रहण लगभग 25 मिनट तक ही दिखाई देगाहालांकि चंद्रोदय का समय अलग-अलग शहरों में कुछ मिनटों का अंतर लिए हो सकता है। राजधानी दिल्ली में चंद्रोदय लगभग 6:22 बजे होगा, इसलिए वहां ग्रहण सीमित समय के लिए दृश्य रहेगा

Related Articles

Back to top button