पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की दृति ने ‘अंतर्विद्यालयी ज़िला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता’ में जीता स्वर्ण पदक

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल मार्गदर्शन में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल अपने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए मंच प्रदान करता रहता है। इसी कड़ी में  विद्यालय की होनहार छात्रा दृति (कक्षा आठवीं डी) ने ‘अंतर्विद्यालयी
ज़िला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता’ के अंतर्गत ‘सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल,नेहरू गार्डन जालंधर’ में U-17 आयु के -52 किलोग्राम भार-वर्ग में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्वर्ण पदक प्राप्त करके शिव ज्योति परिवार को गौरवान्वित किया। दृति के शानदार प्रदर्शन तथा कोच निर्मल सिंह के उल्लेखनीय मार्गदर्शन एवं योगदान की सराहना करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने दृति की उपलब्धि के लिए उसे हार्दिक बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने दृति की प्रशंसा करते हुए उसके अभिभावकों और मार्गदर्शक कोच सरदार निर्मल सिंह को बधाई देते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button