Sliderअन्य राज्य

सीपियां इकट्ठा कर रहे एक ही परिवार के 11 लोगों की डूबने से मौत

कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में सीपियां इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं। अब तक पुलिस ने 10 शव को बरामद कर लिया है, जबकि शेष लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।पुलिस के अनुसार, बचाए गए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कर्मी, पुलिस टीम और स्थानीय निवासी खोज अभियान जारी रखे हुए हैं। घटना में जान गंवाने वाले शिराली के निवासी थे। सूत्रों ने बताया कि यह घटना क्षेत्र में बारिश के कारण नदी की धारा तेज होने की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि नदी से सीपियां इकट्ठा करना कुछ समुदायों के लिए आजीविका से जुड़ी गतिविधि है, जो मछली पकड़ने जैसी ही है।

Related Articles

Back to top button