Sliderपंजाब

स्कूल बस पलटी, 50 छात्र-छात्राएं घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के राहुरी क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोंढवड गांव के पास बच्चों को स्कूल ले जा रही एक बस अचानक चालक का नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया। कई बच्चों को खिड़कियों और बस के दरवाजे के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button