Sliderराष्ट्रिय

हजारों परिवार हुए बेघर 1500 से अधिक झुग्गियां जलकर हुई राख

दिल्ली: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के कोराइल झुग्गी बस्ती में मंगलवार शाम अचानक भयंकर आग लगने से हाहाकार मच गया। लगभग 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ही दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कोई जान नहीं गई, लेकिन 1500 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं और हजारों लोग बेघर हो गए।फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस डिपार्टमेंट के ड्यूटी ऑफिसर राशिद बिन खालिद ने बताया कि संकरी गलियों और झुग्गियों की कच्ची संरचना के कारण आग पर काबू पाना बेहद कठिन था। अधिकारीयों के अनुसार, इलाके में आग बुझाने में काफी समय लगा, लेकिन किसी तरह कोई जान का नुकसान नहीं हुआफायर सर्विस के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद ताजुल इस्लाम चौधरी ने कहा कि लगभग 1500 झुग्गियां पूरी तरह जलकर नष्ट हुईं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुईं। बस्ती में करीब 60,000 परिवार रहते हैं, जिनमें अधिकांश जलवायु आपदाओं और गरीबी से प्रभावित शरणार्थी हैं। यह बस्ती ढाका के पॉश इलाकों गुलशन और बनानी के बीच स्थित है, जहां ऊंची इमारतें और ऑफिस बिल्डिंग्स भी हैं। रातभर आग की लपटों और धुएं के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।

Related Articles

Back to top button