Sliderपंजाब

सुरक्षाबलों ने बड़गाम मे इलाका घेर शुरू किया सर्च ऑपरेशन

बडगाम : यूसमर्ग क्षेत्र में 2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ भी हुई। जानकारी मिली है कि क्षेत्र में 2 आतंकी छिपे बैठे हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। जवानों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह से घर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button