
Sliderअन्य राज्य
सूरत विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में लगे 388 ”एंटी-सुसा”इड” पंखे

गुजरात : सूरत स्थित वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुरक्षा और आत्महत्या के प्रयासों को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने अपने 9 हॉस्टलों में कुल 388 ‘एंटी-सुसाइड’ सीलिंग फैन लगाए हैं।इन विशेष पंखों में एक स्प्रिंग-आधारित सेफ्टी मैकेनिज्म दिया गया है। जैसे ही पंखे पर 10 किलोग्राम से ज़्यादा वज़न पड़ता है, यह मैकेनिज्म सक्रिय हो जाता है, जिससे पंखा नीचे की ओर झुक जाता है और साथ ही बिजली की सप्लाई भी कट जाती है।यह पहल विश्वविद्यालय के कुल नौ हॉस्टलों में की गई है, जिसमें पाँच गर्ल्स हॉस्टल और चार बॉयज़ हॉस्टल शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक, गर्ल्स हॉस्टल में 170 और बॉयज़ हॉस्टल में 218 एंटी-सुसाइड पंखे लगाए गए हैं। हर एक पंखे की कीमत 2,500 रुपये से ज़्यादा है।


