
जालंधर। जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के सूर्या एन्क्लेव में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना तथा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक इलाके में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उद्घाटन समारोह में पवन सेतिया, पार्षद मनमोहन राजू तथा सूर्या एन्क्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें सोसायटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा, चेयरमैन सतीश अग्रवाल, महासचिव ललित मित्तल, सचिव जगजीत सिंह तथा सचिव एवं कैशियर अशोक शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पवन सिंगला, पवन कुमार, समीर गुप्ता, वरुण जिंदल (जिंदल इंटरनेशनल), विकास शर्मा, पवन सेतिया, गुलशन अग्रवाल, राकेश मित्तल, सुनील मित्तल, अतुल गुप्ता, राजेश कुमार, अश्विनी वर्मा तथा धीर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।