
जालंधर, 30 मई: समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से स्थापित सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स आज उत्तर भारत के अग्रणी शैक्षणिक समूहों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। यह जानकारी देते हुए ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि समूह विद्यार्थियों को प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूलों एवं सेंट सोल्जर एलीट स्कूलों में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई) आधारित तकनीकों के साथ शिक्षा प्रदान कर रहा है। इसके उपरांत विद्यार्थी समूह द्वारा संचालित विभिन्न कॉलेजों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में समूह के 36 स्कूलों एवं 23 कॉलेजों में 42,000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात योग्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय, बहुराष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित यह समूह विद्यार्थियों के लिए 75 से अधिक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। इनमें लॉ, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट, फिजियोथेरेपी, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, डिग्री कोर्सेज, टीचर एजुकेशन, आईटीआई, नर्सिंग, मीडिया स्टडीज, फैशन डिजाइनिंग, एग्रीकल्चर, मैनेजमेंट, कॉमर्स, आई.टी सहित अनेक प्रोफेशनल एवं वोकेशनल कोर्स शामिल हैं। संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम, सफल प्लेसमेंट रिकॉर्ड, उद्योगों से जुड़े लाइव प्रोजेक्ट्स तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए मास्टर राज कंवर चोपड़ा स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत ₹3 करोड़ तक की छात्रवृत्ति इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा से निरंतर जोड़े रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं, प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाता है।