Sliderपंजाब

जालंधर की मशहूर फैक्टरी में आग का तांडव, मचा हड़कंप

जालंधर : सर्जिकल कॉप्लैक्स में स्थित UMA फैक्टरी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। फैक्टरी कर्मियों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम के द्वारा आग पर काबू पाने जुटी हुई है लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में बॉल बनाने का काम होता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्टरी में निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान वेल्डिंग के दौरान चिंगारी लगने से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है।अभी भी फैक्टरी में आग काफी भीषण लगी हुई है। अब तक 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया। वहीं फैक्टरी में आग लगने से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। भारी मात्रा में इलाका निवासी इकट्ठे हो गए। आग लगने से फैक्टरी में भारी नुकसान हो गया है। लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच रही है। हालांकि दमकल विभाग की तीसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई है। लोगों का कहना है कि आग लगने को आधा घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन आग कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही है।

Related Articles

Back to top button