Sliderराष्ट्रिय

ताइवान में प्रकृति का कहर,भीषण भूकंप से डोली धरती

दिल्ली: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ताइवान में प्रकृति का कहर देखने को मिला। बुधवार को द्वीप के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से लेकर राजधानी ताइपे तक भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रिक्टर स्केल पर मुख्य झटके की तीव्रता 6.1 मापी गई है जिससे ऊंची इमारतें ताश के पत्तों की तरह हिलने लगीं। ताइवान की सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार धरती एक के बाद एक दो बार कांपी इसका केंद्र जमीन से मात्र 10 किलोमीटर नीचे था। कम गहराई होने के कारण झटके बेहद जोरदार महसूस किए गए। यह सबसे शक्तिशाली झटका था जिसका केंद्र ताइवान के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित तैटुंग काउंटी में दर्ज किया गया।जैसे ही भूकंप आया राजधानी ताइपे के दफ्तरों और ऊंची इमारतों में काम कर रहे लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर दौड़ पड़े। मेट्रो सेवाओं को कुछ समय के लिए धीमा कर दिया गया। गनीमत यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने या किसी बड़ी इमारत के गिरने की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहा है। इस झटके ने अप्रैल 2024 में आए 7.4 तीव्रता के उस विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर दीं जिसमें 17 लोगों की जान गई थी।

Related Articles

Back to top button