Sliderअन्य राज्य

हिमाचल के धर्मशाला में आया भूकंप

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक धरती हिलने लगी। रात करीब 9 बजकर 28 मिनट पर लोगों ने तेज कंपन महसूस किया, जिसके बाद कई लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र धर्मशाला से करीब 23 किलोमीटर दूर स्थित था। इसके निर्दिष्ट स्थान को 32.23° उत्तर अक्षांश और 76.38° पूर्व देशांतर पर चिह्नित किया गया है, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 आंकी गई — जो हल्के स्तर का भूकंप माना जाता है, लेकिन रात के समय इसका असर लोगों को ज्यादा महसूस हुआ

Related Articles

Back to top button