Sliderअन्य राज्य

सैफ अली खान पर आधी रात को अज्ञात हमलावर ने चाकू से किया हमला

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई स्थित उनके घर पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला किया। यह घटना बुधवार रात के करीब 2 बजे हुई। हमलावर ने सैफ के शरीर पर 6 बार वार किया। फिलहाल सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। उनकी तबियत अब पहले से ठीक है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, हमलावर एक अज्ञात शख्स था, जो रात के 2 बजे सैफ के घर में घुसा और घर में मौजूद नौकरानी से बहस करने लगा। सैफ ने बीच-बचाव करते हुए हमलावर को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आकर हमलावर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई हुई और इस दौरान हमलावर ने सैफ पर 6 बार वार किया। मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस सीसीटीवी फुटज खंगाल रही हैं। पुलिस को शक है कि हमलावर पहले से ही बिल्डिंग में था.

Related Articles

Back to top button