Sliderपंजाब

पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, SSP को किया सस्पैंड, जाने वजह

जालंधर: करप्शन के खिलाफ पंजाब की भगवंत मान सरकार बड़ा प्रहार कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने एक पुलिस अधिकारी को सस्पैंड कर दिया।जानकारी के मुताबिक फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार 4 पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की।जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का साइबर सेल के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। यह लोग फाजिल्का में नाबालिग पर साइबर केस दर्ज करने की धमकी दे रहे थे। साथ ही परिवार पर लाखों रुपए की रिश्वत देने का दबाव भी डाला जा रहा था।विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में एसएचओ मनजीत सिंह, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल राजपाल, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल शिंदरपाल सिंह और वरिष्ठ कॉन्स्टेबल सुमित कुमार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button