लुधियाना: औद्योगिक नगरी से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर के साथ-साथ पुलिस महकमे में तहलका मचा दिया है। लुधियाना के 3 बड़े और नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जैसे ही इस धमकी भरा ई-मेल सामने आया, स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।दिल दहला देने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह धमकी मिली, उस समय स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं। बच्चे शांति से पेपर लिख रहे थे कि अचानक आई इस खबर ने स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। धमकी की भनक लगते ही बच्चों के माता-पिता के बीच चीख-पुकार मच गई।